हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरो ने अब भाजपा कार्यकर्ता की स्कूटी को अपना निशाना बनाया है। जहां एक चोर दुकान के बाहर खड़ी एक नीले रंग की स्कूटी पर हाथ साफ कर उसे दिनदहाड़े चुरा लेता है।
बता दें कि मामला शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सबली गेट के सामने का है जहां श्यामनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनोज त्यागी पुत्र राजकुमार त्यागी की स्कूटी एक दुकान के बाहर खड़ी थी। मौके पर पहुंचे संदिग्ध व्यक्ति ने पहले तो दुकान के बाहर खड़े होकर पानी पिया और उसके बाद स्कूटी पर जाकर बैठ गया। इस बीच किसी को आता देख संदिग्ध व्यक्ति शीशे में अपना चेहरा देखने लगा और मौका लगते ही मास्टर की की मदद से स्कूटी को चुराकर भाग खड़ा हुआ। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।























