हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम ने माल से लदे वाहनों को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों में एक महिला व कबाड़ी भी शामिल है।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से एक कैंटर, गत्ता, 15 हजार रुपए, तमंचा व नशीली गोलियां बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले थाना हापुड़ क्षेत्र में बदमाशों द्वारा गत्ते से भरे एक कैंटर को लूट लिया था। कैंटर में एक दम्पत्ति सवार हुए थे जिन्होंने शीतल पेय पदार्थ में नशीली गोलियां मिलाकर कैंटर चालक व परिचालक को पिला दिया और गत्ते से भरे कैंटर को लेकर भाग खड़े हुए जिसका थोड़ा गत्ता मेरठ के कबाड़ी को बेच दिया।
पुलिस चैकिंग के दौरान एक महिला, कबाड़ी तथा लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि गैंग के 3-4 सदस्य फरार है। पकड़े गए बदमाश मेरठ के शहजाद, सना, आमिर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कैंटर गत्ते सहित, थोड़ा गत्ता बेचकर प्राप्त हुए 15 हजार रुपए, तमंचा व कारतूस तथा नशीली गोलियां बरामद की है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























