हापुड, सीमन/ सुरेश जैन (ehapurnews.com): नगरपालिका परिषद हापुड़ नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटी हैं इसलिये घरों के कूड़े को रिक्शाओं द्वारा निशुल्क इकठ्ठा किया जा रहा है फिर भी कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा दूसरों के घरों के आगे डालने से बाज़ नहीं आ रहें हैं जिस कारण आए दिन विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं।
मामला न्यू शिवपुरी का है जब एक सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने घर के कूड़े को थैले में भरकर व थैला घसीटकर भूपेन्द्र गर्ग के मकान के सामने तक लाए और कूड़ा डाल गये जब उनसे कहा तो जबाब दिया आज नगरपालिका का कूड़ा रिक्शा नहीं आया। चेयरमैन नगरपालिका परिषद् प्रफूल्ल सारस्वत का कहना है कि अपने घरों का कूड़ा दूसरों के घरों के आगे डालने वालों का कूड़ा डालते हुए फोटो व वीडियो नगर पालिका को भेजें कार्रवाई की जायेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























