👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में समाना चौकी के अंतर्गत धौलाना रोड पर सोमवार को दूध से भरे एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:



























