हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रजापति समाज से जुड़े कुछ लोगों ने दबंगों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार प्रजापति से सोमवार को मुलाकात की और दबंगों पर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
दरअसल प्रदीप प्रजापति पुत्र निवासी ग्राम दस्तोई, थाना हापुड़ नगर कोतवाली का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई जिसके बाद दबंगों ने प्रदीप प्रजापति पर जानलेवा धारदार हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की।
प्रदीप प्रजापति के पिता ने दबंगों का सामना कर अपने पुत्र प्रदीप को बचाया जिसका मेडिकल सरकारी हॉस्पिटल में कराया गया। दबंगों पर सख्स से सख्स कार्रवाई के लिए प्रदीप ने अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का दरवाजा खटखटाया और दबंगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले में हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि इस संबध में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941



























