👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का आबकारी विभाग समय-समय पर शराब के ठेकों की सघन चैकिंग करता है फिर भी कुछ शराब के ठेके ऐसे भी है, जहां समय अवधि के बाद खुलेआम शराब बिकती है।
ताजा मामला तिरुपति गार्डन के सामने देशी शराब के ठेके का है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बात रविवार की रात 10 बजे के बाद की है, जब तिरुपति के सामने देशी शराब के ठेके पर चोरी छिपे शराब बेची जा रही थी और किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आप वीडियो में देखें कि किस प्रकार चोरी से रात को शराब बेची जा रही है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























