हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व एस.ओ.जी टीम ने संयुक्त रुप के कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक से 450 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का की बरामद की है। ट्रक चालक व ट्रक में सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व एस.ओ.जी टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक ट्रक में सवार ट्रक चालक व अन्य लोग पुलिस को देखते ही ट्रक से कूदकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तिरपाल हटाकर जांच की तो ट्रक में 450 पेटी अंग्रेजी शराब की हरियाणा मार्का लदी थी। ट्रक पर झारखंड का नम्बर है। पुलिस यह जांच कर रही कि यह शराब कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099


























