हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी देवेंद्र ने अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देवेंद्र के अनुसार गुरुवार को उसके पुत्र सोनू उर्फ विपिन ने उसके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से पीटा। पीड़ित देवेंद्र का कहना है कि सोनू से जान से मारने की धमकी भी दी। मामला हापुड़ कोतवाली पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरु कर दी।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























