👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण आदि कार्य कराएं जाएंगे। यह निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड हापुड़ द्वारा कराए जाएंगे।
सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य गांव सिखैड़ा, जादौपुर, आजमपुर देहपा, परतापुर, पिलखुवा के गढ़ी मौहल्ला, निजामपुर, बझैड़ा कलां, पिपलेड़ा, भरना, बछलौता के शमशान घाट में होंगे।
निर्माण कार्य की प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरु कर दी गई है और सितम्बर माह में कार्य शुरु होने तथा चार माह में पूरा होने की सम्भावना है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































