हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन अब सिर्फ रविवार का रहेगा। बुधवार को हुई एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान सभी को कोरोना नियमों का पालन करना होगा और दो गज की दूरी का पालन करना होगा। 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से शाम 10 बजे तक लोगों को आवाजाही की अनुमति होगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन के लिए नई गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जानकारी दी कि शनिवार का लॉकडाउन यूपी सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है वहीं रविवार लॉकडाउन के साथ रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
बता दें कि जुलाई में कोरोना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक बाजार, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी जबकि इस दौरान शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया गया था। लेकिन सरकार ने अब शनिवार को साप्ताहिक बंदी में छूट प्रदान की है। गौरतलब है कि बुधवार को जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। यह जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं।

चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























