हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब अधिवक्ता के घर को अपना निशाना बनाया है। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनंद विहार में चोरों ने एक वकील के घर धावा बोलकर लगभग 15 हजार रुपए का माल साफ कर दिया। चोरों ने कई टोटियां, एक सीलिंग फैन, बालकनी में खड़ी एक साइकिल और मेन हॉल के तीन ढक्कर चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें गांव मतनौरा निवासी अधिवक्ता पवन गुर्जर का हापुड़ की आनंद विहार कॉलोनी में एक मकान है। पवन को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। एडवोकेट पवन तुरंत अपने घर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच की। पवन ने बताया कि जब घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था और ताला
अधिवक्ता ने बताया कि चोरी मंगलवार की रात को हुई है। घर में कुछ दिन पहले किराएदार जिन्होंने घर खाली कर दिया। चोरी की घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अधिवक्ता ने मामले की एक तहरीर पुलिस को दी है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























