हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का बेटा और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अक्टूबर में आयोजित लंदन मैराथन में हिस्सा लेगा। इसके लिए विनोद ने तैयारी शुरु कर दी है। संसाधनों के अभाव में विनोद खेतों में देसी अंदाज में मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत के निवासी विनोद राणा इस साल अक्टूबर में लंदन ब्रिज वर्चुअल रन 10 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लेंगे जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विनोद राणा ने वर्ष-2010 में नेशनल किक बाक्सिंग में गोल्ड, नेशनल ताईक्वांडों में सिल्वर, वर्ष-2012 में एयरटेल हाफ व पूना फुल मैराथन में रनरअप, वर्ष-2015 में वर्ल्ड मार्शल आर्ट किक बाक्सिंग में गोल्ड, वर्ष-2018 में प्रो एमएमए वर्ल्ड चैपियनशिप में गोल्ड व वर्ष-2019 में थाईलैंड में अतर्राष्ट्रीय स्तर पर जु-जुत्सू में गोल्ड मेडल हासिल किया है और हापुड़ और देश का नाम रोशन किया है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























