हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व मिठाई विक्रेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह से भेंट कर रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार व रविवार को प्रतिष्ठान खोलने की मांग की।
विधायक विजयपाल, हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, महामंत्री अमन गुप्ता, अशोक बबली, कपिल एस.एम, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, चक्रवर्ती गर्ग, तथा मेरठ स्वीट्स, सूरी स्वीट्स, भगतजी स्वीट्स, त्रिलोक स्वीट्स के एक-एक प्रतिनिधि बुधवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अनुज सिंह को एक ज्ञापन दिया।
व्यापारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व वीकेंड पर है और शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेंगे जिससे महिलाओं को मिठाई, राखी, श्रृंगारह आदि का सामान नहीं मिल पाएगा। व्यापारियों ने रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार व रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने विधायक व व्यापारी को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509






























