हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
मामला 9 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे का है जब गांव का ही एक युवक 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और खेत में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची को रोते हुए देख परिजन स्थिति समझ गए और उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को 18 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























