हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सहकारी समिति धौलाना पर किसानों से अभद्रता करने के आरोप में एडिशनल कमिश्नर कोऑपरेटिव ने कर्मचारी योगेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि मंगलवार को धौलाना की सहकारी समिति पर गांव पारपा के किसान पहुंचे और कर्मचारी से खाद की मांग की। आरोप है कि कर्मचारी ने किसानों से अभद्रता की इसके बाद गुस्साए किसानों ने कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समिति के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे कर्मचारी भड़क गया और उसने एक युवक के साथ हाथापाई भी की। किसानों का कहना है कि 15 दिनों से उन्हें खाद नहीं मिल रही। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। मंगलवार को जब किसानों ने कर्मचारी से खाद की मांग की तो कर्मचारी ने किसानों से अभद्रता की जिसके बाद एडिशनल कमिश्नर कोऑपरेटिव विकास नेहरा ने कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। कर्मचारी का नाम योगेंद्र सिंह है। फिलहाल इस संबंध में समिति सचिव से मामले की जांच कर आख्या मांगी गई है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891





























