👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर स्थित एक पैट्रोल पंप का टीन शेड का कुछ हिस्सा शनिवार को धड़ाम से नीचे आ गिरा। इस दौरान कुछ बाइकें टीन शेड की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई और लोग बाल-बाल बच गए।
बता दें कि शनिवार को बुलंदशहर रोड पर हापुड़ बाईपास के पास आम दिनों की तरह लोग पेट्रोल पंप पर ईंधन डलाने के लिए पहुंचे जहां टीन शेड का कुछ हिस्सा नीचे आ गिरा। इस दौरान मौके पर कुछ बाइकें इसकी चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। मौके पर राहगीर इक्ट्ठा हो गए और घटना को कैमरे में कैद कर लिया।


























