हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए है तथा बाइक को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया है। आरोपी थाना खरखौदा के गांव रजपुरा के आदिल व सुहैल है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























