हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव मुरादपुर पटना के एक ग्रामीण को गांव में शराब बेचने के आरोप में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीस पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी गांव मुरादपुर पटना के जिलेसिंह का बेटा महेश उर्फ टल्ली गांव में चोरी-छिपे अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने सूचना को स्टीक मानते हुए आरोपी की खोज शुरु कर दी। महेश उर्फ टल्ली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने महेश के कब्जे से तीस पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हापुड़ में एक ठिकाने से शराब लाकर गांव में ऊंचे दामों पर चोरी-छिपे बेचता था।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























