हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हापुड़ में प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख की अगुवाई में पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, अनिल आजाद एडवोकेट, अफजाल चौधरी, विजेंद्र कश्यप, सुल्तान खान, संजय यादव, देवेंद्र जाखड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हापुड़ के तहसील चौपला पर एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सपाई वी.पी. मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र सरकार मंडल आयोग की सिफारियों को अनदेखा कर आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने पर तूली है। जिससे पिछड़े वर्ग का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने जातीय आधार पर जनगणना कराने की भी मांग की। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मांग के समर्थन में एक 6 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891

























