हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का बुधवार की अपराह्न हापुड़ पहुंचने पर भाजपाईयों ने स्वागत किया और स्मृति चिंह भेंट किए। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर जाते वक्त कुछ समय के लिए हापुड़ में रुके और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
























