VIDEO: शिक्षा के साथ तकनीक, स्पोर्ट्स पर भी Brainwaves International School का ज़ोर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बेहतर देश बनाने के लिए अच्छी नीव होना बेहद जरुरी है। अच्छी शिक्षा से ही इस नीव को मजबूत किया जा सकता है लेकिन आज के इस आधुनिक युग में तकनीक का ज्ञान होना छात्र को एक कदम आगे बढ़ाता है। हापुड़ के गांव असौड़ा में स्थित ब्रेनवेवस इंटरनेशल स्कूल एक ऐसा स्कूल हैं जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीक से दोस्ती और स्पोर्टस एक्टीविटी कराई जाती हैं। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि एट्रीयम के माध्यम से बच्चे को बचपन में ही इस तरह ट्रेन किया जाता है कि वह दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी बात को बेबाकी के साथ रख सकें।

स्कूल का फोकस हाइब्रिड क्लास पर है जिससे छात्रों को ऑलनाइन पढ़ाई में किसी तरह की समस्या न हो। वहीं स्कूल के डायरेक्टर पंकज गोयल का कहना है कि ऑनलाइन क्लॉस को लेकर लोगों के मन में गलतफैमियां हैं जिसे वो दूर कर रहे हैं।

ब्रेनवेवस स्कूल में प्री से लेकर कक्षा छह यानी ग्रेड SIX तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। जल्द ही 12 वीं तक के छात्र इस स्कूल के जरिए अपना भविष्य बना सकेंगे। यहां की खास बात यह है कि छात्रों को सिर्फ शिक्षित ही नहीं बल्कि उनका इस तरह मानसिक विकास करना है जिससे किसी भी क्षेत्र में बच्चा मात न खाए। इसलिए यहां समय-समय पर ज़िपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग जैसे ऐसे स्पोर्टस को कराया जाता है जो कि शायद ही किसी स्कूल में कराए जाते हो। स्कूल के डायरेक्टर का दावा है कि जो सुविधाएं वो दे रहे हैं ऐसी सुविधा आसपास के 50 किलोमीटर के रेडियस में कोई भी स्कूल नहीं दे रहा है।

स्कूल का अपना 24 फुट का रॉक क्लाइंबिंग सेटअप है जिसे आर्मी ट्रेन्ड ने बनाया है। बड़ा फुटबॉल, बास्किट बॉल ग्राउंड है और एक ऐसा प्ले ग्राउंड है जो की प्रकृति को बढ़ावा देता है। इस मल्टी जिम में लोहे के झूलों से ज्यादा नेचुरल चीजें आपको नजर आएंगी।

अच्छी शिक्षा का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ बड़े शहरों में ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलती है। स्कूल के डायरेक्टर पंकज का कहना है कि हापुड़ जैसे बी-टाउन शहर के लोगों को अच्छी शिक्षा के लिए भटकना न पड़े इसलिए उन्होंने हापुड़ में स्कूल खोला है।

बच्चों का क्लासरुम हो या ऑनलाइन क्लास, किताबों का मैदान हो या लैबोरेट्री, सभी कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे बच्चों को पढ़ाई से बोरियत नहीं बल्कि उसे पढ़ने में मजा आए। स्कूल की हर क्लास स्मार्ट क्लास है, स्कूल की हर क्लास एसी क्लास है। स्कूल का फोकस इस आधार पर तैयार किया गया जो कि भारत सरकार के नारे सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है क्योंकि स्कूल के पास ट्रेंड टीचर्स हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में आग से निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगाह रखी जाती है। अगर आप भी अपने बच्चे को ब्रेनवेवस स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही कॉल करें: 8791258181, 8279806606

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!