हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायन्स क्लब हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात की आवश्यकता पर बल दिया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण व जल संरक्षण की बहुत ही जरुरत है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष संजय कृपाल ने की तथा संचालन प्रदीप गर्ग ने किया।
संगोष्ठी में अशोक कुमार, राजीव सिंघल, नरेश चंद शर्मा, राकेश वर्मा, प्रमोद गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, पुलकित अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आगे आकर प्रकृति की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए।
संगोष्ठी शुरु होने से पहले लायंस बंधुओं व पत्रकारों ने श्रीमती ब्रह्मादेवी विद्यालय परिसर में सैकड़ों पौधे रोपित किए। क्लब के अध्यक्ष संजय कृपाल ने आश्वासन दिया कि विद्यालय परिसर में लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा की जाएगी।
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर हापुड़ के पत्रकारों को स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur























