👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें मरम्मत कार्य के चलते रद्द की गई हैं। हापुड़ में रुकने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस और लालगढ़ डिब्रूगढ़ को रद्द किया गया है। बता दें कि दिल्ली वाया हापुड़-मुरादाबाद-लखनऊ ट्रैक पर शाहजहांपुर यार्ड में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक मरम्मत कार्य होगा जिसके चलते हापुड़ मुरादाबाद-लखनऊ ट्रैक पर मेगा ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक से हापुड़ में रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द हो गई हैं। बता दें कि मरम्मत कार्य के चलते लगभग 31 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























