हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफ वृक्षारोपण पर लगातार ज़ोर दिया जा रहा है, पेड़-पौधे के महत्व को समझाया जा रहा है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि महज लाइमलाइट में आने के लिए वृक्षारोपण का ढोंग रच रहे हैं। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र गांव रामपुर में कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया जहां शमशान घाट पर वृक्षारोपण के लिए वन विभाग से सैंकड़ों पौधे पहुंचे थे जो कि अब सूख चुके हैं। ईहापुड़ न्यूज की टीम जब मौके से गुजर रही थी तो उसने इस वाक्या हो कैमरे में कैद कर लिया।
यह पौधे आए थे प्रकृति को बढ़ावा देने, ये पौधे आए थे प्रकृति की सुंदरता निखारने लेकिन अब इस तस्वीर से एकदम साफ है कि हर कोई दिखावे में मस्त है लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य करने को तैयार नहीं है।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur




























