हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को व्यापारियों व उद्यमियों को आश्वासन दिया कि पुलिस व्यापारिक व उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र मंगलवार की शाम को व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करने, अतिक्रमण न करने तथा जनहित के मुद्दों पर सहयोग की अपील की।
बैठक में उपस्थित व्यापारी विजय अग्रवाल, अमन गुप्ता, बिजेन्द्र पंसारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुनील जैन, अशोक बबली, कपिल एस.एम. आदि ने पुलिस को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देने के साथ ही कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने की मांग की।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























