हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल भी बाजारों से निकलना दूभर हो रहा है। हापुड़ की नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमणकारियों को चेताया कि वे अपना अतिक्रमण हटा लें वरना नगर पालिका हटा देगी।
नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षण सुनील सिंह, ए.यू. अंसारी, सती कुमार मंगलवार को हापुड़ की सड़कों पर निकले और माइक के जरिए लोगों को चेताया कि अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटा लें, वरना नगर पालिका हटा देगी।
बता दें कि हापुड़ का रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गोल मार्किट, छोटी मंडी, बड़ी मंडी तथा चंडी रोड व स्वर्ग आश्रम रोड बुरी तरह अतिक्रमण से घिरे हैं और पैदल भी निकलना दूभर हो रहा है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई























