हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में एक कंटेनर ट्रक शुक्रवार को पलट गया जिससे ट्रक सवार व्यक्ति घायल हो गया। मामला गांव वैट के पास का है जहां एक मोड पर बरेली से दादरी जा रहे एक कंटेनर ट्रक हादसे का शिकार हो गया। मुर्गी दाना ले जा रहे ट्रक की पट्टी टूटने से वह अनियंत्रित होकर पल्ट गया। इस दौरान राहत की बात ये रही कि कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन ट्रक में सवार परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:
























