VIDEO: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद जुलाई माह के तीसरे शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, सीएमओ डा.रेखा शर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर में समस्याएं सुनी।

हापुड़ में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश व तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। गांव बछलौता के सोनू कुमार, चितौली के सूबेपाल, मधुबन कालोनी हापुड़ के प्रमोद व जितेंद्र, खड़खड़ी के ईश्वर चंद, मुशर्दपुर के गुलजार, मोरपुरा का राजेंद्र, बड़ौदा का भूषण त्यागी, ग्रीन पार्क का हरेंद्र सिंह आदि अपनी-अपनी समस्याएं लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित हुए।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि जिन फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ है, वे निराश न हों। फरियाद से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह पूर्ण गुणवत्ता के साथ जांच कर तीन दिन में समस्या का निस्तारण करें। जिलाधिकारी के समक्ष 16 फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जिनमें से चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

🔊 Listen to this पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

7 साल तक दहेज प्रताड़ना की शिकार बेटी ने सहन की यातनाएं

7 साल तक दहेज प्रताड़ना की शिकार बेटी ने सहन की यातनाएं
error: Content is protected !!