वृद्ध दम्पत्ति की हत्या से सनसनी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला कोटला मेवातियान में एक वृद्ध दम्पत्ति की निर्मम हत्या की खबर पर गुरुवार की सुबह हड़कम्प मच गया और सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोटला मेवातियान के 85 वर्षीय फैजल अपनी पत्नी 80 वर्षीया फैय्याजीन के साथ बीस गज के मकान में रहते थे और मकान में ही परचून की दुकान करके पेट भर रहे थे। मकान की प्रथम मंजिल पर उनके दो पोते जुनैद और जुबैर रहते है। बुधवार की रात को बदमाश आए और वृद्ध दम्पत्ति की हत्या कर फरार हो गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है।

गुरुवार की सुबह जुनैद व जुबैर अपने दादा व दादी को जगाने पहुंचे और उनके शव देख कर दंग रह गए। मकान से चंद कदमों की दूरी पर रह रहा उनका बेटा अब्दुल सलाम व अन्य परिवारजन भी पहुंच गए। डबल मर्डर की खबर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, सी.ओ. हापुड़ एस.एन. वैभव पांडे, कोतवाल सोमवीर सिंह पुलिस व डाग स्कावड़ के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने मकान के कोने-कोने की तलाशी ली।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। हत्यारों का जल्दी ही पता चल जाएगा।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!