👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जनपद हापुड़ के 29 गांव में कुल 410 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। ऐसे में अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करते हुए जनपद हापुड़ में अभी तक 272 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। उम्मीद है की अधिग्रहण का कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाएगा जिससे अगस्त में एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो सके। बता दें कि कोरोना के बाद भूमि खरीद की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। Ganga ExpressWay
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033




























