👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने गांव विलहारा व जमालपुर में महिलाओं के साथ लूटपाट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गांव जमालपुर के निकले। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच हजार रुपए नकद व लूट में इस्तेमाल दो डंडे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव जमालपुर के अनजार व समी है।
बता दें कि गांव विलहारा के संजीव की घर में सोती हुई माताजी के कानों के कुंडल तथा गांव जमालपुर में रघुवीरी देवी व पुत्रवधू के सोते समय कुंडल चोरी कर ले गए थे।
लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

































