हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हिन्दी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में यहां ऑनलाइन चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
शहर के चिकित्सक डा गोविंद सिंह,डा विमलेश शर्मा,डा पराग शर्मा,डा सोनल शर्मा,डा दुष्यंत बंसल,डा रेनू बंसल,डा संजय लाल,डा पूनम लाल, डा रविंद्र सिंह, डा एस. पी. सिंह,डा सीमा सिंह,डा राजेश्वर,डा रविंद्र गोयल,डा विक्रांत बंसल,डा अशोक ग्रोवर,डा पूनम ग्रोवर,डा गिरीश तिवारी,डा प्रेमलता तिवारी,डा सुनील शर्मा,डा नीता शर्मा, डा विपिन गौड़,डा मधु बाला गौड़,डा नरेंद्र केन,डा सोमती केन,डा पी. सी. शर्मा को उनके श्रेष्ठ कार्यों में लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष डा अनिल बाजपेई ने कहा कि डा भगवान का दूसरा रूप हैं,वे अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा,लगन एवम् समर्पण के साथ करते हैं।वे मरीज को मुस्कराहट देने के साथ नया जीवन प्रदान करते हैं।
संचालन करते हुए डा आराधना बाजपेई ने कहा कि डाक्टर मानवता के दर्द को अनुभव करता है।
मनुष्य की पीड़ा को खत्म कर उन्हें खुशी प्रदान करता है।उनके चेहरे की मुस्कराहट से एक मरीज पर इतना मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है कि इलाज से पहले ही वह काफी हद तक स्वस्थ महसूस करने लगता है। एक चिकित्सक अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठावान होता है। उन्हें जीवनदाता कहा जाता है।
समाज में उनका योगदान अनमोल है।
संयोजिका गरिमा आर्य ने कविता के माध्यम से कहा कि ”दाव पर लगा रखी है आपने अपनी किस्मत,
भगवान का दूजा रूप धरती पर हैं चिकित्सक,
सचिव डा मंजीत सिंह अवतार ने कहा कि चिकित्सक का पेशा अत्यंत सम्मानित है।
निष्ठा एवं विनम्रता उनकी पूंजी है।
डा पुष्पा गर्ग ने कविताओं के माध्यम से चकित्सक कि महिमा का बखान किया।उन्होंने कहा कि चिकित्सक रोगी के रोग की पहचान कर उसे ठीक करने के लिए अपने ज्ञान एवम् कौशल का प्रयोग करता है।
इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को सम्मान पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099




























