👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड भाजपा के युवा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता मनीष गर्ग (नीटू) ने भाजपाई व अन्य व्यापारी नेताओं के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और बधाई दी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर मनीष गर्ग (नीटू) ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री बना कर देश के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इस मौके पर व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मनीष कंसल (मक्खन), विपिन पंसारी, राजीव गर्ग (दतियाने वाले), आशुतोष सिंघल, विशाल गुप्ता, दक्ष अग्रवाल, अंनत, दिव्यांश, ऋतिक, आदि उपस्थित थे।





























