
हापुड़ में विकास कार्यों को गति: मीनाक्षी रोड से रेलवे क्रॉसिंग तक बनेगा नया नाला, तक्षशिला बौद्ध विहार व अंबेडकर पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जहाँ नगर पालिका ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों को सुधारने के लिए दो बड़े विकास कार्यों का ऐलान किया है! इन दोनों विकास कार्यों पर कुल 51.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से…”
“मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और शिक्षा व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि यह सभी कार्य स्थानीय लोगों की मांग पर कराए जा रहे हैं।”
“पहला बड़ा प्रोजेक्ट वार्ड आठ से जुड़ा है। मीनाक्षी रोड से लेकर देवनंदी अस्पताल के आगे रेलवे क्रॉसिंग तक 12.10 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इस नाले के बनने से मीनाक्षी रोड और आसपास के करीब छह मोहल्लों की जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी, जिससे बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की गई है।”
“वहीं, दूसरे प्रोजेक्ट के तहत वार्ड नौ के मोहल्ला गणेशपुरा में 39.27 लाख रुपये की लागत से तक्षशिला बौद्ध विहार और अंबेडकर पुस्तकालय का कायाकल्प किया जाएगा। पुस्तकालय के इस जीर्णोद्धार कार्य के लिए 8 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिसके पूरा होने के बाद यहाँ आने वाले लोगों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।”
“नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही इन दोनों निर्माण कार्यों को ज़मीन पर उतारा जाएगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























