
65 की उम्र में हापुड़ के विजेंद्र सिंह ने दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक, युवाओं के लिए बने मिसाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कहते हैं कि हौसले बुलंद हों, तो उम्र और आर्थिक तंगी जैसी मुश्किलें कभी रुकावट नहीं बनतीं। इसे सच साबित कर दिखाया है जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर निवासी 65 वर्षीय विजेंद्र सिंह ने। लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए हैं और जिले का नाम रोशन कर दिया है। प्रतियोगिता के 65 प्लस आयु वर्ग में विजेंद्र सिंह ने बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए 800 मीटर की दौड़ मात्र 3 मिनट 16 सेकंड में और 1500 मीटर की दौड़ 6 मिनट 38 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
खास बात यह है कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद विजेंद्र सिंह के दौड़ने का जूनून कम नहीं हुआ है। वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं और इससे पहले भी कानपुर, पुणे और वाराणसी जैसी राष्ट्रीय व प्रांतीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। 65 वर्ष की उम्र में उनका यह जज्बा आज के युवाओं के लिए एक मिसाल और बड़ी प्रेरणा बन गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























