
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व आधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। दीपावली के अवसर पर पहले ही वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है तो वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारी अपने बड़े वाहन को सड़क पर आड़ा लगाकर रास्ता बंद कर लाइट का कार्य करते दिखाई दिए जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई और ऐसे में एंबुलेंस भी फंस गई। जब लोगों ने विरोध किया तो काफी देर बाद जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूँ रेंगी। इस दौरान जमकर गहमागहमी हुई।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब हापुड़ की गढ़ रोड पर पन्ना पुरी के सामने लापरवाह कर्मचारियों के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन आड़ा खड़ा करने के कारण सड़क पर भयंकर जाम लग गया जिसकी वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। लोगों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों को जमकर कोसा।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























