
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र में नगौला चौकी के बराबर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 35 वर्षीय कपिल त्यागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कपिल त्यागी की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के चलते परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























