
अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता मोहल्ला अरशद पुत्र अय्यूब निवासी एक मीनार मस्जिद मोहल्ला कोटला मेवतियान हापुड़ की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए जैबा पुत्री जमीर अहमद निवासी वेवसिटी गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि ज़ैबा का अपने पति इमरान से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पीड़ित अधिवक्ता इमरान का वकील है। इमरान की तरफ से एक परिवाद दायर किया हुआ है।
ऐसे में ज़ैबा अधिवक्ता से रंजिश मानती है जो लगातार उसे जान से मारने की धमकी देती है। अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 11 अक्टूबर को ज़ैबा ने उसके व्हाट्सएप पर ऑडियो द्वारा गंदी-गंदी गालियां दी और बलात्कार के झूठे मुकदमे फसाने व जान से मारने की धमकी दी। उसके पश्चात 25 अक्टूबर को पीड़ित किसी कार्य से सिकंदर गेट पुलिस चौकी पर गया था तो ज़ैबा पहले से ही वहां मौजूद थी जिसने उसे गंदी-गंदी गाली दी और मुंह नोंचने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने ज़ैबा को रोका और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की जिसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























