
हापुड़ पुलिस ने दीपावली पर लोगों को दी खुशियों की सौगात, 12 लाख कीमत के 51 खोए मोबाइल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस ने दीपावली के अवसर पर लोगों को खास सौगात दी है। जनपदीय सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 51 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों और जनपदों से 51 मोबाइल फोन बरामद किए।
इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। दीपावली के पर्व पर लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हापुड़ पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की जमकर सराहना की।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























