
बुलंदशहर: तीन कुख्यात अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीआईजी मेरठ रेंज ने तीन वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें बुलंदशहर में हत्या के मामलों में वांछित दो आरोपी भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित जैद पुत्र हाजी अलीम निवासी मिर्चीटोला थाना कोतवाली नगर और हारिस पुत्र काजिम अली निवासी शाहनगर, थाना अगौता हाल निवासी गौतमबुद्धनगर पर इनाम घोषित किया गया है। वहीं, हापुड़ के पिलखुवा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित रंदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र जसविंदर सिंह निवासी बरेली पर भी 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
बताया गया है कि जैद और हारिस के खिलाफ बुलंदशहर में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रंदीप सिंह उर्फ राजा पर हापुड़ और ऊधमसिंह नगर में चार मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी मेरठ रेंज के अनुसार, पिछले 20 दिनों में मेरठ परिक्षेत्र के चार जिलों में 22 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें से 10 अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। डीआईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को शेष इनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























