
हादसे में घायल व्यक्ति का नोटों से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी चार लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने शत प्रतिशत राशि चार लाख रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी के साथ बैग, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने मोनाड यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है जिसका नाम महिपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम केली थाना खरखौदा जनपद मेरठ है।
आपको बता दें कि 4 नवंबर को हाईवे पर अनवरपुर कट के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसका नोटों से भरा बैग पास ही पड़ा था। ऐसे में आरोपी ने चार लाख रुपए से भरा नोटों का बैग चुरा लिया और फरार हो गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























