
किराएदार द्वारा मॉल के मालिक के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने किराएदार दुकानदार व उसके पुत्र द्वारा मॉल के मालिक पर जानसे मारने की नीयत से हमला और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी अर्पित चौधरी पुत्र उमेश चौधरी की तहरीर के आधार पर आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा, संदीप शर्मा के पुत्र अविरल भारद्वाज और एक अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। अर्पित चौधरी ने बताया कि उन्होंने हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में स्थित मॉल में एक दुकान जून के महीने में संदीप शर्मा को ₹15000 प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर दी थी लेकिन दुकानदार संदीप शर्मा ने दो महीने का किराया नहीं दिया। किराया मांगने पर अभद्रता की गई। ऐसे में पीड़ित के मैनेजर ने दुकान पर अपना ताला लगा दिया जिससे संदीप शर्मा को आगबबूला हो गया। उसने और उसके पुत्र ने पीड़ित पक्ष के साथ जान से मारने की धमकी दी। अविरल भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से हमला किया और मारपीट भी की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























