
👁 20 views Views
वाल्मीकि के घर आग लगने से सबकुछ जला,भूतपूर्व मंत्री ने की मदद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम डहरा में कलवा वाल्मीकि के घर में बुधवार की रात्रि के समय आग लगने से घर का समस्त सामान जलकर राख हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।साथ ही तत्काल एसडीएम साहब से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी एवं पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























