
बाबूगढ़: 15 हजार रुपये बकाया मांगने पर इंजीनियर के साथ की गई दरिंदगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में बकाया वेतन मांगना एक इंजीनियर को इतना भारी पड़ गया कि कंपनी के लोगों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी तक दे डाली! आइए जानते हैं क्या है पूरी घटना…”
“मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले दीपक तिवारी, जो पेशे से इंजीनियर हैं, हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे। दीपक ने 8 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कंपनी में काम किया था, जिसका कुल वेतन 32 हजार रुपये बना था। इसमें से 17 हजार रुपये उन्हें मिल चुके थे, जबकि 15 हजार रुपये बकाया थे।
जब दीपक ने अपना बकाया वेतन मांगा, तो आरोप है कि कंपनी मालिक ने टालमटोल कर दिया। इसके बाद दीपक अपने कमरे पर चले गए। कुछ ही देर बाद, एक अन्य इंजीनियर और चार अज्ञात लोग मुँह ढँककर उनके कमरे में आ धमके।
पीड़ित दीपक का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि वे जमीन पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मरा समझकर कमरे में बंद कर फरार हो गए और धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे या पुलिस में शिकायत की, तो जान से मार देंगे।”
“डर के कारण पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं किया, लेकिन बाद में 3 नवंबर को थाना बाबूगढ़ में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जाँच कराई जा रही है। जाँच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























