
ट्रेन से कटने पर अज्ञात की मौत
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):थाना पिलखुआ के छिजारसी फाटक के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान नही हो सकी है।यह मामला बुधवार की रात करीब आठ का है।
पुलिस के अनुसार 04 नवम्बर-2026 को रात समय करीब आठ बजे डायल-112 के माध्यम से छिजारसी फाटक से आगे रेलवे खम्भा संख्या 120-ए के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से रनओवर होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा, तो रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था, जिसकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति साइकिल से रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया था।पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























