
दिल्ली जा रहा सड़ा हुआ चार लाख रुपए का पनीर खाद्य टीम ने पकड़ा
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):दिन हो चाहे रात यदि आप कोई भी गला सडा पनीर,क्रीम व दूध आदि परिवहन कर रहे है तो आप खाद्य विभाग टीम की नजर से बच नही सकते।ये धंधेबाजो की धर पकड के लिए टीम ने जनपद की सीमाओ पर नाकेबंदी कर रखी है।
बात बुधवार की रात की है,जब अमरोहा जनपद से 12 सौ किलोग्राम सड़क हुआ पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था कि खाद्य टीम ने छिजारसी टोल पर पकड लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा हापुड़ के पास वाहन संख्या UP 23 AT 9695 महिंद्रा बोलेरो पिक अप को रोक कर निरीक्षण किया।वाहन में 13 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1100 किलोग्राम एवं वाहन की फर्श पर लगभग 100 किलो ग्राम पनीर भंडारीत करके ग्राम हरियाना, थाना सैदनगली अमरोहा से दिल्ली विक्रय हेतु ले जाया जा रहा था l पनीर अखाद्य बर्फ में गंदे केमिकल इंडस्ट्रियल ड्रमों में अस्वच्छकर स्थिति में गंदे तिरपाल से ढका भण्डारित था व पनीर में खट्टेपन के साथ बदबू आ रही थी l मिलावट के संदेह पर पनीर के दो नमूने वास्ते जाँच संग्रहित किये गये l शेष 1197 किलोग्राम पनीर को JCB द्वारा गड्ढा खोद कर नियमानुसार मिट्टी में दबाया गया l जिसकी कीमत 418950/ रूपये है l टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सोवेन्द्र सिंह,श्री आर 0 पी0 गंगवार, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री मोहित अहलावत व सुश्री सहरिश सादात उपस्थित रहे l
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























