
दीपों की जगमगाहट और सांस्कृतिक रंगों के बीच सजा ‘दीप तरंग
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विबन्योर इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अव्य ‘दीप तरंग उत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया, जिसने उत्सव के वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान एवं मंगलमय वातावरण में दीप प्रज्ज्वलन तथा आकाशदीप प्रज्ज्वलन करते हुए गणेश वंदना और विद्या व स्वार की देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिभावमय बना दिया। स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। समूह गान की मधुर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता की छवि को दर्शाते हुए भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे- पंजाब हरियाणा, गुजरात, असम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि की वेशभूषा संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप नृत्य गायन की मनमोहक झालकियां प्रस्तुत की, राजस्थानी लोकनृत्य तथा रेट्रो टू मेट्रो शिव तांडव व नरसिंह चरित्र जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा, मनमोहक नृत्य मुद्राओं और शानदार प्रस्तुतियाँ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से राजस्थानी लोकनृत्य ने भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की सुंदर झालक प्रस्तुत की, वहीं ऐतिहासिक जीवन शैली, संस्कृति एवं परंपराओं से आधुनिक जीवन शैली तक रेट्रो टू मेट्रो की प्रस्तुति ने पुराने और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों में भी विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। अपने बच्चों को संघ पर आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुतियों देते हुए देखकर अभिभावक गरी और खुशी से अभिभूत नजर आए। बच्चों की प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। अभिभावकों ने अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर इन यादगार पलों को संजोया। अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने तथा अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।” बध्यर्यों की उपलब्धियों और उनके चेहरे की मुस्कान ने इस उत्सव की खुशियों को कई गुना बना दिया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ (Lucky Draw) का विशेष आयोजन किया गया। इस गतिविधि ने सभी के मन में उत्सुकता और रोमांच भर दिया। लकी ड्रॉ के विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन, मनोरंजक खेल, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ तथा दीपावली से संबंधित रचनात्मक सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का परिचय देते हुए सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। इसके अतिरिक्त मेले में स्पेशल टैलेंट हट’ (Special Talent Hut) विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा, रचनात्मकता, कल्य-कौशल एवं विशिष्ट हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया और अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक सोच से सभी को प्रभावित किया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी विशिष्ट पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अपनी प्रतिभा को संघ प्रदान करना था।
इन गतिविधियों ने दीप तरंग उत्सव मेले को मनोरंजन, रोमांच, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शन का एक यादगार अवसर बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री जनार्दन गुप्ता जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक प्रतिभा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।’ उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में ज्ञान, सद्भावना एवं सकारात्मकता के दीप जलाने का संदेश दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री नदीश गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा, “कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों भी अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे उत्सव बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग एवं नेतृत्वा क्षमता का विकास करते हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला जी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आरतीय संस्कृति एवं विरासत को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।अंत में दीप तरंग उत्सव समारोह ने दीपावली के उल्लास, भारतीय संस्कृति की विविधता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। संपूर्ण विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खुशियों से सराबोर नजर आया। यह आयोजन सभी के लिए यादगार एवं आनंदमय अनुभव बन गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























