
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में 1000 छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): शौर्य शक्ति फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपले पर शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 1000 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के द्वारा हापुड़ जनपद में लगातार छात्र-छात्राओं के लिए कार्य किया जा रहा है। आज 1000 छात्र -छात्राओं का सम्मान संगठन के माध्यम से किया गया है ।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया शिक्षा सम्मेलन के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ आने वाले समय में संगठन गढ़ के प्रत्येक स्कूल में वहां के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए संसाधन जुटाने में सहयोग करेगा ताकि छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























