
गढ़ गंगा मेला स्थल पर भूमि पूजन, मां गंगा से की कुशलता की कामना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाली कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले आयोजन के लिए बुधवार को मेला स्थल पर भूमि पूजन किया गया।
जनपद की जिलाधिकारी कविता मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया सहित भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों ने विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया और मां गंगा से मेला शांतिपूर्वक, सकुशल व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने की कामना की।
गढ़ गंगा का मेला 16 नवंबर से 26 नवंबर तक लगेगा और मुख्य स्नान 24 नवंबर का है। गढ़ गंगा मेले में स्नान हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाबी जगहों से करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है जिसके लिए जिला प्रशासन सभी संभव व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर दिल्ली से लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर 70 किलोमीटर दूर स्थित है। गंगा मेले की पौराणिक मान्यता चिरकाल से चली आ रही है।
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र तेवतिया,जिलाधिकारी कविता मीणा,मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा,पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल ,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी,जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























