
दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम सभा चितौली में दिया गया प्रशिक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड के पास के ग्राम चितौली में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान पिंकी बाना ने फीता काटकर एवं लाभार्थियों को लेखन सामग्री वितरण कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, प्रवेंदर कुमार, सेवानिवृत्त प्रभारी रूपकिशोर शर्मा, विजेंद्र सिंह प्रभारी हापुड़ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रभारी हापुड़ विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इकाई स्थापित कर ग्रामीण स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इकाई लगाने पर पात्र लाभार्थियों को एक लाख रुपये तक का अनुदान दिए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों को आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























